गाय के शव को कुत्तों ने नोचा..नपा की लापरवाही पर भड़के बजरंगी और कांग्रेसी मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल।

 गाय के शव को कुत्तों ने नोचा..नपा की लापरवाही पर भड़के बजरंगी और कांग्रेसी
मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल।
नगर में गाय की मौत के बाद शव को कुत्तों के नोचने से रोष व्याप्त है। घटना को लेकर बजरंग दल तथा कांग्रेस ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए sdm को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाही की मांग की है। बताया जा रहा है की शुक्रवार रात पशु चिकित्सालय में गाय की मौत के बाद डॉक्टर सहित बजरंगियों ने शव को दफनाने कई बार नपा को फोन लगाया गया लेकिन नपा द्वारा शव नही ले जाया गया दूसरे दिन सबेरे लोगों ने देखा की गाय के शव को कुत्ते नोच रहें हैं जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई। इधर दूसरे दिन भी बार बार नपा को फोन लगाने के बावजूद शव दोपहर लगभग 3 बजे उठाया गया जिससे गाय के शव को कुत्तों ने क्षत विक्षत कर दिया था। पूरी घटना से आहत कांग्रेसियों द्वारा जहाँ sdm को ज्ञापन सौंपा गया वहीँ बजरंग दल ने भी नपा की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुरे मामले में Cmo राहुल शर्मा का कहना है कि गौशाला के पास गाय बीमार होने की सुचना मिली थी जिसे पशु चिकित्सालय पंहुचाया गया। दूसरे दिन गाय की मौत होने पर शव दफनाने की व्यवस्था में समय लगा लेकिन शव दफना दिया गया।

Source : Agency

7 + 9 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]